आय प्रमाण पत्र किसे कहते हैं?(What is income certificate?)

आय प्रमाण पत्र को इंग्लिश में income certificate करते हैं। इसके माध्यम से हमारी मासिक और वार्षिक आय का आंकलन किया जाता है। इसके बारे में आपने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा। और इसकी आवश्यकता भी आपको अच्छे से पता होगी। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने वाले हैं की आय प्रमाण पत्र किस प्रकार से बनवाया जाता है?

 इसलिए हमारे इस लेख को आप पूरा पढ़े।

आय प्रमाण पत्र की जरूरत क्या है?(What is the need of income certificate?)

 आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता अक्सर छात्रवृत्ति प्राप्ति के लिए की जाती है। लेकिन अगर देखा जाए तो सरकारी योजनाओं में भी कई बार आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। जहां पर आय प्रमाण पत्र को संलग्न करने के बाद ही हमें उसे योजना का लाभ मिलता है जिसे सरकार में शुरू की होती है। आय प्रमाण पत्र से व्यक्ति किस लेवल का है इसका पता चलता है। और वह महीने और साल में कितने पैसे या रुपए कमा लेता है इसका भी सही-सही आकलन किया जाता है।

आय प्रमाण पत्र कितने साल तक के लिए मान्य होता है?

एक बार आय प्रमाण पत्र बनवाने के बाद वह 3 सालों तक मान्य होता है। इसके बाद आपको पुनः कोई काम लगता है तो आय प्रमाण पत्र नया बनवाना पड़ता है।

 मान लीजिए कि आपने सन 2019 में आय प्रमाण पत्र बनवाया है तो उसका उपयोग आप सन 2021 तक कर पाएंगे सन 2022 में आपको दोबारा से आय प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता होगी।

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट-(Documents to get income certificate)

 आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है जिसे हमने नीचे बताया है-

  •  आधार कार्ड
  •  पहचान प्रमाण पत्र
  •  राशन कार्ड
  •  कोई एक इनकम प्रूफ
  •  मोबाइल नंबर
  •  ईमेल आईडी
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  स्वप्रमाणिक घोषणा पत्र 

आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?(How to apply for Income Certificate online?)

ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है जिसे हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है –

  • सबसे पहले आपको आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने राज्य के ए जिला अधिकारी पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है यहां आप login section के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आप अगर पहले से रजिस्टर्ड है तो आप अपनी लॉगिन आईडी को भरिए और अगर नहीं है तो registered option पर क्लिक कीजिए।
  • यहां आपका रजिस्ट्रेशन से पूछी गई सभी जानकारी को आपको भर देना है जिसके बाद आपको submit option दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • Registration दर्ज करने के बाद आपको login details दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपको सभी तरह की ऑनलाइन सेवाओं की एक लिस्ट दिखेगी इस लिस्ट में आपको ” आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन,, के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा यहां पर आपको सारी डिटेल्स भरने के बाद अपने सभी निजी दस्तावेज हो जो की मांगे गए हैं यहां पर उन्हें अपलोड कर देना है इसके बाद नीचे submit buttonपर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी आपको एक refresh number प्राप्त होगा।
  •  इसी नंबर से आप अपने आवेदन फार्म को भी चेक कर सकते हैं।
  •  इस तरह से आप आय प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर लेते हैं और 15 से 20 दिनों के भीतर आपको आय प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिखाई देने लगता है इस तरह से अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

 तो दोस्तों हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा ऐसे ही और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply