जमीन का केवाला कैसे निकाले बिहार? | Online Jamin Ka Kewala Kaise Nikale?

Jamin Ka Kewala Kaise Nikale

केवाला किसे कहते हैं? | Kewala Kya Hota Hai?

बिहार राज्य में बिहार सरकार द्वारा जमीन का केवाला (Jamin Ka Kewala) नामक एक नई योजना चली है जिसका नाम भूमि जानकारी बिहार भी है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के किसी भी जमीन की पुरानी से पुरानी दस्तावेज को आप ऑनलाइन पोर्टल से निकाल सकते हैं। केवाला का तात्पर्य होता है पुराने से पुराने जमीन के दस्तावेज जिसे हम जमीन खरीदने या बेचने से पहले उपयोग करते हैं। इस योजना के अंतर्गत सन 1940 के बाद बिहार राज्य के किसी भी जमीन का ऑनलाइन केवाला बेहद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं वह भी घर बैठे।

जमीन का केवाला ऑनलाइन निकालने का उद्देश्य | Jamin Ka Kewala Online Kyu Nikale?

जमीन का केवाला ऑनलाइन (Jamin Ka Kewala Online) निकालने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यह रहा है कि राज्य के किसी भी नागरिक को अपनी जमीन के पुराने कागजात या केवाला निकालने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। क्योंकि पुराने समय में लोग कितने भी मरम्मत से अपने घर या जमीन के कागजात रखते थे लेकिन फिर भी उसे किसी न किसी प्रकार से नष्ट होना ही होता था या तो उसे दिमक खा जाते थे या फिर उस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था| जिसके वजह से वह फटकर तितर बितर हो जाते थे। इसीलिए बिहार राज्य की सरकार ने यह नई योजना लाई है इसके माध्यम से बिहार राज्य के कोई भी नागरिक 25 साल से भी पुराने दस्तावेजों को ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

केवाला निकालने के लिए कौन सी जानकारियां देनी पड़ती हैं?

केवाला निकालने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां आपको देनी होती है जैसे में –

  • Property Location
  • रजिस्ट्रेशन ऑफिस 
  • मौजा 
  • तारीख 
  • सर्किल 
  • प्रॉपर्टी नंबर 
  • क्षेत्र 
  • पार्टी का नाम 
  • पिता या पति का नाम 
  • प्लॉट नंबर 
  • सीरियल नंबर 
  • लैंड टाइप 
  • लैंड वैल्यू ऑनलाइन पुराने

बिहार में जमीन का केवाला ऑनलाइन कैसे निकालें? | Jamin Ka Kewala Kaise Nikale Bihar?

बिहार राज्य में जमीन का केवाला (online kewala) निकालने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा जिसे हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है –

  • सबसे पहले आपको भूमि जानकारी बिहार के ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in  पर जाना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पोर्टल खुल जाता है वहां पर आपको View Registered Documents पर आपको क्लिक करना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाता है यहां पर आपको सभी जरूरी जानकारियां ध्यान पूर्वक भरनी होती है।
  • इस पोर्टल में आपको सबसे ऊपर तीन ऑप्शन होते हैं जहां पर Online Registration (2016 to till), फिर ऐसे ही Post Computerisation (2006 to 2015), Pre Computerisation (Before 2005) लिखा हुआ होता है| आपको जिस साल का डॉक्यूमेंट निकालना होता है आप उस ऑप्शन को चुन लेते हैं।
  • इस तरह से आप सभी जानकारियां भरने के बाद आप बॉक्स में किसी एक को सिलेक्ट करके सबसे नीचे सर्च ऑप्शन पर क्लिक करते हैं।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपकी जमीन से संबंधित वह सभी जानकारियां दिखाई देने लगती हैं।
  • आप चाहे तो इनका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

जमीन का केवाला Web Copy कैसे निकालते हैं? | Jamin Ka Kewala Download Kaise Kare?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको भूमि जानकारी बिहार के आधिकारिक वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in पर जाना होता है इसके बाद आपके सामने एक नया होम पेज खुल जाता है।
  • यहां आपको व्यू वेब कॉपी View Web Copy (WC) का ऑप्शन क्लिक करना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया फार्म खुल जाता है| यहां आपको अपना सीरियल नंबर Serial Number दर्ज करना होता है| जिसके बाद आपको ड्रॉप बॉक्स में रजिस्ट्रेशन ऑफिस (Registration Office) और रजिस्ट्रेशन ईयर (Registration Year) को चुनना होता है।
  • इसके बाद आपको सर्च वेब कॉफी (Search Web Copy) के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी प्रॉपर्टी का डॉक्यूमेंट कॉपी दिखाई देने लगता है जिसे आप डाउनलोड (kewala Download Bihar) करके इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।

तो दोस्तों हमें आशा है कि आपको बिहार जमीन केवाला कैसे निकाले संबंधित सभी जानकारियां हमारे इस लेख में मिली है ऐसी और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? | Janam Praman Patra Kaise Banaye?

BSTC का फुल फॉर्म क्या होता है? | BSTC Full Form in Hindi

पॉलीहाउस क्या होता हैं? जानिये कितनी सब्सिडी मिलती है? | Polyhouse Information in Hindi

Leave a Reply