पॉलीहाउस क्या होता हैं? जानिये कितनी सब्सिडी मिलती है? | Polyhouse Information in Hindi

पॉलीहाउस किसे कहते हैं? | What is Polyhouse?

पॉलीहाउस (Polyhouse) को एक प्रकार का ग्रीन हाउस भी कहा जाता है जो एक विशेष प्रकार की पॉलिथीन से covering किया गया होता है। पॉलीहाउस एक प्रकार का कृषि संरचना है जो कि किसानों को विभिन्न मौसम और जलवायु स्थितियों में फसल उत्पादन करने की बहुत अच्छी सुविधा प्रदान करता है। यह एक सुरंगआत्मक संरचना होती है जिसमें प्लास्टिक सीटों का उपयोग किया जाता है तथा जो उच्च गुणवत्ता वाली पॉलिथीन या पॉलिविनाइल के रूप में होती है। पॉलीहाउस में वर्षा तापमान और अन्य मौसमी तथा जलवायु परिवर्तनों को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे फसलों के विकास और उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। पालीहाउस उच्च गुणवत्ता और उच्च मानकों के बीजों की खेती करने की सुविधा प्रदान करता है और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पॉलीहाउस खेती किसे कहते हैं? | What is Polyhouse Farming?

पॉलीहाउस खेती एक विशेष प्रकार की कृषि तकनीकी खेती होती है जिसमें पॉलीहाउस के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की खेती की जाती है। पालीहाउस में बिना मौसम के भी हर प्रकार की सब्जियां उगाई जा सकती हैं।

पॉलीहाउस को ग्रीनहाउस या ओवरहेड टनल भी माना जाता है। जिसमें आंतरिक वातावरण जल्द ही गर्म हो जाता है।

पॉलीहाउस खेती में कुछ विशेष प्रकार के लाभ होते हैं जैसे में-

  • मौसमी तथा जलवायु परिवर्तनों को नियंत्रण करने की क्षमता इसमें होती है कहने का मतलब यह है कि पॉलीहाउस में तापमान वर्षा और अन्य मौसमी तथा जलवायु परिवर्तनों को नियंत्रण किया जा सकता है जिससे कि फलों को अधिक सुरक्षा देती है।
  • पॉलीहाउस में उच्च गुणवत्ता और उच्च मानकों के बीजों की खेती करके उत्पादन में वृद्धि की जाती है।
  • पॉलीहाउस में खेती करने से संक्रमण और कीट रोगों का नियंत्रण करने में आसानी हो जाती है।
  • पालीहाउस में उत्पादित फसलों की वाणिज्यिक मूल्य अधिक होता है क्योंकि इन्हें बाजार में अवसर के अनुसार दिया जाता है। कहने का मतलब यह है कि पालीहाउस से उत्पादित फसल अधिक मूल्य में बिकती है जिससे कि अधिक लाभ होता है क्योंकि इसमें बिना मौसम के भी सब्जियां उगाई जाती है |

पॉलीहाउस के प्रकार(Types of polyhouse-)-

पॉलीहाउस दो प्रकार के होते हैं-

  • हवादार पॉलीहाउस (Ventilated Polyhouse)– इस पॉलीहाउस में पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली का उपयोग नहीं किया जाता है| इसमें केवल खराब जलवायु से पौधों को बचाने के लिए उपयुक्त वेंटिलेशन बनाए रखना ही होता है जिसमें पौधों को कीटो और रोग जनों से बचाया जाता है।
  • मैन्युअल रूप से नियंत्रण पॉलीहाउस (Manually Control Polyhouse)- मैनुअल रूप से नियंत्रित पॉलीहाउस को मुख्य रूप से फसलों के विकास के लिए प्रकाश आर्द्रता तापमान को समायोजित करने में उपयोग किया जाता है जिससे की पैदावार अच्छी हो।

पॉलीहाउस की श्रेणियाँ -पॉलीहाउस की मुख्य तहत तीन प्रकार की श्रेणियां है | Categories of Polyhouse

There are three types of Categories under the main of Polyhouse

  • लो-टेक पॉलीहाउस (Low-Tech Polyhouse)- इस प्रकार के प्रणाली की स्थापना में कम लागत लगती है| तथा इसे स्थापित करना बेहद ही आसान होता है क्योंकि इसमें आमतौर पर स्थानीय चीजों का उपयोग किया जाता है| तथा इसके अलावा पराबैंगनी फिल्म का उपयोग भी किया जाता है जिसे कोडिंग सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो ठंडी हवाओं के लिए बहुत ही प्रभावशाली साबित होता है। इस सामग्री द्वारा किसानों को तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित करने में आसानी होती है तथा यह स्वचालित उपकरण नहीं होता है।
  • मध्यम टेक पॉलीहाउस (Medium Tech Polyhouse)- इस पॉलीहाउस को बनाने में लोहे के पाइप का उपयोग करके लेआउट को मजबूत किया जाता है| जिससे कि हवाओं से होने वाले नुकसान से बचा जाता है।और अंदर की नमी और तापमान को बनाए रखने के लिए कूलिंग पैड का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रणाली के अंतर्गत गर्म जलवायु में  पॉलीहाउस कृषि के अंदर के अंदर के स्थिति  को नियंत्रित करने के लिए निकास पंखे तथा थर्मोस्टेट का उपयोग किया जाता है।
  • हाईटेक पॉलीहाउस (Hitech Polyhouse)- इस प्रणाली के अंतर्गत तापमान, आर्द्रता और अन्य मापदंडों को बनाए रखने के लिए तथा आंतरिक जलवायु को सही रखने के लिए जिससे की फसल की स्थिति खराब ना हो स्वचालित नियंत्रण शामिल किया जाता है। यह बेमौसम के फसलों को उगाने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

पॉलीहाउस में उगाई जाने वाली सब्जियाँ | Vegetables Grown in Polyhouse

1. टमाटर (Tomato)

2. शिमला मिर्च (Capsicum)

3. गोभी (Cauliflower)

4. मटर (Peas)

5. अरबी (Arbi)

6. बैंगन (Brinjal)

7. फूलगोभी (Cabbage)

8. पालक (Spinach)

9. गाजर (Carrot)

10. मूली (Radish)

11. हरी पत्ती (Coriander)

12. अदरक (Garlic)

13. प्याज (Onion)

14. फल पेड़ (Fruit Trees) – जैसे कि आम (Mango), सीताफल (Custard Apple), नाशपाती (Pear), संतरा (Orange) आदि

पॉलीहाउस में खर्च और सब्सिडी | Cost and Subsidy in Polyhouse

पॉलीहाउस को स्थापित करने के लिए लगभग 1000 वर्ग किलोमीटर में कम से कम 10 से 1200000 रुपए तक की लागत लगती है जिसके लिए हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता है इसीलिए सरकार के तरफ से पालीहाउस की स्थापना के लिए 25 से 50% सब्सिडी देने का ऐलान भी किया गया है।

तो दोस्तों हमेशा है कि पॉलीहाउस से संबंधित वे सभी जानकारियां आपको मिली है जो आप जानने के लिए हमारे इसलिए को पढ़ रहे थे ऐसे ही और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।

ये भी पढे: मछली पालन फ्री ट्रेनिंग सेंटर के लिये ऑनलाईन आवेदन कैसे करे? | Fish Farming Free Training Center in Hindi

एमएसपी क्या होता है और उसका फुल फॉर्म क्या है? | MSP (Minimum Support Price) ka Kya Hai?

राइस ब्रान ऑयल क्या है? जानिये इसके फायदे और नुकसान | Rice Bran Oil in Hindi

Leave a Reply