क्या आपको भी बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेनी है? यहा पर मिलेगी पुरी जानकारी | Burger King Franchise Business Idea in Hindi

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी की जानकारी

दोस्तों अगर आप भी फास्ट फूड की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेना रहेगा। क्योंकि भारत की एक भारी जनसंख्या फास्टफूड पर निर्भर करती है और उसमें से अधिकतम लोगों की पहली पसंद बर्गर है।

इसीलिए आजकल आप जहां भी देखें आमतौर पर बर्गर का ठेला हो या कोई दुकान वहां पर आपको अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाती है। इसीलिए आप भी चाहे तो बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

बर्गर किंग की शुरुआत सन् 1952 में सबसे पहले अमेरिका में जेम्स मेक्लामोरियो और डेविड एडिटर ने की थी। यही दोनों लोग बर्गर किंग कंपनी के ऑनर्स हैं। और इसी के साथ बर्गर किंग लोगों के बीच में इतना अधिक पसंद किया जाने लगा कि सन् 1972 आते-आते लोग इसकी फ्रेंचाइजी तक लेने लगे और अपने बिजनेस की शुरुआत इसी नाम से करने लगे। और आज लगभग 120 देशों में बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी ली जा चुकी है जिसमें से 17,900 के लगभग इनके स्टोर खुल चुके हैं।

भारत में बर्गर किंग फ्रेंचाइजी

हर देशों के साथ-साथ अब भारत में भी बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेनी शुरू की जा चुकी है। भारत में आज के समय में लगभग 200 से भी अधिक स्टाल है बर्गर किंग फ्रेंचाइजी के। आपने देखा होगा कि हर एक बड़ी कंपनी जो खुद तो हर देश में हर जगह पर नहीं जा सकती इसीलिए फ्रेंचाइजी के थ्रू हर देशों में पहुंचकर अपना नेटवर्क बढ़ाती है इन्हीं में से एक है बर्गर किंग फ्रेंचाइजी। जो भारत में भी अपनी फ्रेंचाइजी देकर लोगो को व्यवसाय देने का काम कर रही है और साथ ही साथ अपना नेटवर्क भी बढ़ा रही है।

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी के कितने प्रकार हैं

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको उससे संबंधित हर जानकारी इकट्ठा करना चाहिए जिससे कि आपको आगे चल के किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

 तो आपको हम  अपने इस लेख में नीचे बताएंगे कि बर्गर की franchise कितने प्रकार की होती है?

दोस्तों बर्गर किंग फ्रेंचाइजी तीन प्रकार की होती हैं-

इंस्टीट्यूशनल लोकेशन (Institutional Location)- 

गवर्नमेंट, बिल्डिंग , फैकल्टीज, ट्रेन और मेडिकल फैसिलिटी यह सारी सुविधाएं आपको एक साथ  इंस्टीट्यूशनल लोकेशन फ्रेंचाइजी में ही देखने को मिलती है।

ट्रेडिशनल बर्गर किंग रेस्टोरेंट फैमिली फैसिलिटी (Traditional Burger King Restaurant Family Facility)-

यह बिजनेस आप रोड पर या फिर मॉल में भी शुरू कर सकते हैं लेकिन सबसे ज्यादा यह रोड पर ही देखने को मिलता है।

बर्गर किंग का कमर्शियल फ्रेंचाइजी (Burger King Commercial Franchise)-

इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए आप बहुत ही आसानी से परमिशन ले सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ रुपए निवेश करने की जरूरत पड़ती है जिसके बाद ही आप इस फ्रेंचाइजी को खोलने की परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेने के लिए सही लोकेशन

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको कम से कम 15 स्क्वायर फीट से 25 स्क्वायर फीट की जमीन की आवश्यकता पड़ती है जहां कि आप अपनी दुकान खोल सके। और साथ ही साथ आपके कस्टमर के टू व्हीलर और फोर व्हीलर को पार्क करने के लिए भी जगह चाहिए होती है। ये सभी व्यवस्था आपको करनी पड़ेगी जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो और वह आपके रेस्टोरेंट्स तक या दुकान तक आसानी से आ सके।

फिर दूसरे नंबर पर आपको ऐसी कोई जगह ढूंढनी पड़ती है जो कि काफी भीड़ भाड़ वाली हो। जिससे कि आपकी दुकान अच्छे से चल सके।

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेने के लिए कुल इन्वेस्टमेंट

  • बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास कम से कम 15 लाख से 20,00,000 रुपए तक होने चाहिए।
  • इसमें से 5 लाख से ₹7,00,000 आपके इंटीरियर डिजाइनिंग में ही खर्च हो जाते हैं। 
  • फिर उस जगह का भाड़ा और बिजली बिल भी देना होगा आपको।
  • आपके रेस्टोरेंट में काम कर रहे वेटर और कर्मचारियों को उनकी सैलरी भी देनी होगी।
  • साफ सफाई का खर्चा, सीसीटीवी का खर्चा इत्यादि।

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी कागजात

 फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ जरूरी कागजात जमा करने पड़ते हैं जिनमें से-

  • ID proof- वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड
  •  आपका Phone number
  • आपके बैंक अकाउंट का पासबुक
  • राशन कार्ड और इलेक्ट्रिक बिल
  • Financial document
  • पासपोर्ट साइज फोटो

भारत में बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी कैसे लें

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको बर्गर किंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है। उसके बाद आपके सामने एक बर्गर किंग फ्रेंचाइजी का पोर्टल खुल जाएगा। उस फार्म को भरने के 10 से 12 हफ्ते बाद आपको बर्गर किंग वालों का जवाब मिल जाएगा। उनके परमिशन के बाद ही आपको बर्गर किंग फ्रेंचाइजी का व्यापार करने का अधिकार प्राप्त होता है।

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी कि कुछ शर्तें

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी जब आप लेते हैं तो उस फार्म में आपको 10 साल का समय दिया जाता है। अगर आप इस 10 साल में अपने बिजनेस को अच्छा चलाते हैं तब वह आपको बर्गर किंग फ्रेंचाइजी का व्यवसाय करने का और समय बढ़ा दिया जाता हैं। लेकिन अगर आप उनके इन कंडीशन पर खरे नहीं उतर पाते हैं तो वे अपनी फ्रेंचाइजी वापस ले लेंगे। इन कंडीशन को फॉलो करते हुए आप बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी से लाभ

बर्गर किंग फ्रेंचाइजी शुरू करने में आपको काफी रुपए निवेश करने पड़ते हैं लेकिन जब यह बिजनेस धीरे-धीरे चलने लगता है तब आपको महीने में 5 से ₹6,00,000 तक की कमाई हो जाती है।इस हिसाब से अगर आप जाने तो यह बिजनेस आपके लिए एक लाभदायक सौदा साबित हो सकता है।

तो दोस्तों हमारे इस लेख में हमने आपको बताया कि भारत में आप बर्गर किंग फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं?और साथ ही साथ उसे खोलने और चलाने की कुछ तरकीब भी बताई गई है। तो हमें आशा है कि अगर आप भी ये व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पढ़कर आप इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

ये भी पढे: अगर इस लकडी के पेड का बिजनेस करेंगे तो लाखो नही करोडो रुपये कमायेंगे

Leave a Reply