चंदन बिजनेस: अगर इस लकडी के पेड का बिजनेस करेंगे तो लाखो नही करोडो रुपये कमायेंगे | Chandan ki Lakdi ka Business Kaise Kare?

चंदन का बिजनेस

अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं कि जिसकी एक बार खेती करने के बाद आप 25 से 30 सालों के बाद उसका मुनाफा आपको मिलने लगे तो चंदन की खेती आपके लिए सबसे अच्छी कमाई का जरिया बन सकती है। जी हां दोस्तों चंदन के पेड़ की लकड़ियां ऐसी लकड़ियां है जिनकी डिमांड बहुत सारी चीजों में होती है जैसे में धार्मिक स्थलों पर चंदन का टीका लगाने के लिए, हवन सामाग्री के लिए, साबुन बनाने के लिए, क्रीम बनाने के लिए और बहुत सारी चीजें हैं जिसमें इन लकड़ियों का उपयोग होता है। इसीलिए इन लकड़ियों की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और यह काफी महंगी बिकती भी हैं।

चंदन की खेती

चंदन की लकड़ियों का व्यापार व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत ही महँगा माना गया है। यदि जैविक तरीके से चंदन की खेती की जाती है तो 10 से 15 साल में इसकी लकड़ियां काटने योग्य हो जाती हैं लेकिन अगर पारंपरिक तरीके से इसकी खेती की जाए तो कम से कम 20 से 25 साल तक इसकी लकड़ियां तैयार होती हैं। इसीलिए इसे एक अति दीर्घकालीन निवेश वाले व्यापार के तौर पर जाना जाता है।

चंदन की खेती के लिए अच्छी मिट्टी

सफेद चंदन की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी गई है। लेकिन साथ ही साथ अन्य चन्दन के लिये लाल मिट्टी, पथरीली मिट्टी, चुनेदार मिट्टी में भी इनकी खेती की जा सकती हैं। यह पेड़ मुख्यतः कर्नाटक के जंगलों में पाए जाते हैं।

चंदन की खेती के लिए सिंचाई

चंदन की खेती के लिए अधिक नमी की आवश्यकता नहीं होती है। इसे कम पानी की आवश्यकता होती है जिससे कि ये अधिक विकसित होते हैं।

चंदन के प्रकार व उनकी बुवाई का तरीका

चंदन मुख्यतः तीन प्रकार के पाए जाते हैं सफेद, पीला और लाल चंदन। दक्षिण भारत में अधिकतम लाल चंदन की खेती होती है जबकि उत्तर भारत में सफेद चंदन की। चंदन के पेड़ अपना पोषण स्वतः कर लेते हैं तथा दूसरे पेड़ों से भी अपना पोषण कर लेते हैं। इनकी रोपाई के लिए एक से दूसरे पेड़ के बीच में कम से कम 4 फीट की दूरी होनी चाहिए।

चंदन कि लकड़ियों की कटाई में सावधानी

जिस जंगल में चंदन के पेड़ पाए जाते हैं माना जाता है कि वह जंगल सबसे खतरनाक होते हैं क्योंकि एक चंदन के पेड़ पर कम से कम 20 से 25 जहरीले सांप आपको लिपटे हुए देखने को मिल जाते हैं। इसीलिए इन पेड़ों की कटाई के समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए।

चंदन में लागत व मुनाफा

चंदन के पौधों की रोपाई के लिए जब आप उन्हें खरीदते हैं तब 2 से 2.5 साल पुराने पौधे आपको बाजार में ₹150 से ₹200 तक मिल जाते हैं लेकिन जब आप इन्हें 10 से 15 साल बाद लकड़ी के रूप में बेचने जाते हैं तो इनकी कीमत कम से कम 2 लाख से ₹4 लाख रूपये के बीच हो जाती है। इसीलिए चंदन के व्यापार को एक मुनाफे वाला व्यापार माना गया है जो कि दीर्घकाल तक के लिए किया जाता है।

तो दोस्तों हमने आपको बताया कि चंदन का व्यापार आपके लिए कितना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हमें आशा है कि हमारे इस लेख से आपको वे सभी विस्तृत जानकारियां प्राप्त हुई होंगी जिन्हें आपके चंदन के व्यापार के लिए जानना आवश्यक है। अगर आप भी चाहे तो कुछ सावधानियां बरतकर चंदन का व्यापार कर सकते हैं और ढेरों मुनाफा कमा सकते हैं।

ये भी पढे: PF क्या होता है?, फायदा, ब्याज दरें, कौन खोल सकता है?, कैसे खोलेंगे?

Leave a Reply