मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? | Janam Praman Patra Kaise Banaye?

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवायें? | How to Make Birth Certificate?

जन्म प्रमाण पत्र ऐसा जरूरी कागजात होता है, जो बच्चे के जीवन में कई जगहों पर होता है जैसे में स्कूल में एडमिशन कराते समय, आधार कार्ड बनवाने के लिए इसके अतिरिक्त अन्य जगहों पर। इसे बनवाने के लिए आपको मुख्यतः कुछ कागजातों की भी जरूरत पड़ती है तथा इसके  कुछ नियम है। जन्म प्रमाण पत्र जिसे की इंग्लिश में बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) कहते हैं इसे बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की प्रक्रियाओं का उपयोग कर सकते हैं। 

जन्म प्रमाण कितने दिनों में बनवायें? | In How many days to get the Birth Certificate Made?

नियमतः बच्चे के जन्म लेने के 1 महीने के अंदर ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए। क्योंकि इसके बाद जैसे जैसे देरी होती है वैसे वैसे उस देरी पर शुल्क लगाया जाता है जिसे कि लेट फीस भी कहा जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए शुल्क | Fee for Birth Certificate

यदि आप बच्चों के जन्म लेने के 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेते  हैं तो किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता आपको नहीं पड़ती है। लेकिन अगर 21 दिन बीत जाने के बाद आपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है तो आपको लेट फीस के तौर पर ₹2 का हरजाना भरना पड़ता है।और अगर एक महीने के बाद आप यह बनवेट हैं तो आपको ₹5 का लेट फीस चार्ज देना होता है। और यदि आप 1 साल के बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाते हैं तो आपको ₹10 का विलोम शुल्क देना होता है जन्म प्रमाण पत्र को पंजीकृत करने के लिए।

आपको बता दें कि हर राज्य का अलग-अलग नियम होता है इसीलिए यह हर राज्य के लिए नियम बदल सकते हैं।

प्रधानमंत्री शिक्षा लोन योजना क्या है? जानिये लाभ, पात्रता, आवेदन | PM Vidya Lakshmi Education Loan Yojana in Hindi

जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट | Documents for birth certificate

शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लगाने की आवश्यकता होती है जिसमें-

  • माता-पिता का नाम
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता में से किसी एक का निवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे का नाम
  • यदि बच्चा घर पर पैदा हुआ है तो उसका हलफनामा
  • यदि बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है तो उस अस्पताल से रसीद।
  • बच्चों के जन्म का समय व स्थान

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया | Offline Process Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यदि आप ऑफलाइन प्रक्रिया बनाते हैं तो इसके लिए आपको-

  • अपने किसी नजदीकी तहसील, नगर निगम या फिर आशा से आप संपर्क कर सकते हैं।
  • जहां आपको आवेदन करने के लिए एक पंजीकरण फार्म प्राप्त होता है।
  • इस फॉर्म में उसी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़कर आपको भरना होता है।

और साथ ही बताए गए सभी डाक्यूमेंट्स को इसके साथ संलग्न करके उस कार्यालय में जमा कर देना होता है।

  • कार्यालय में आपके द्वारा दिए गए सभी प्रमाण पत्रों को जांच किया जाता है इसके बाद जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको 15 से 20 दिनों के अंदर ही आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दे दिया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया | Online Process for Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते हैं तो यह शिशु के जन्म लेने के 1 महीने के अंदर ही आपको करना होता है जिसे हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है-

  • सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में crsorgi.gov.in की वेबसाइट पर जाना है जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको राइट साइड में जनरल पब्लिक साइन अप (General Public Sign Up) का ऑप्शन दिखाई देता है उसे पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है यहां आपको अपना अकाउंट बनाना पड़ता है और अकाउंट बनाने के लिए आपको यूजरनेम, ईमेल ,आईडी, मोबाइल नंबर, शिशु के जन्म तिथि इत्यादि भरनी पड़ती है। सभी जानकारियां भरने के बाद आपको शिशु के जन्म का स्टेट (State), ज़िला (District), सब डिस्ट्रिक्ट (Sub-District), विलेज/टाउन, रजिस्ट्रेशन यूनिट सब कुछ Select करना पड़ता है। जिसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपको लॉगिन के नीचे General Public Sign Up पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहां आपसे मांगी गयी सभी जानकारीयों को आपको भर कर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको यहाँ फिर से लॉगिन करना होता है। लॉग इन करते ही आपके सामने से एक नया पेज ओपन हो जाता है जहां आपसे पूछे गए कुछ जानकारियां आपको भर करके सबमिट करना होता है।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है और आपको अपने ईमेल आईडी को हमेशा चेक करते रहना है वहीं से आप अपना एक यूजर आईडी एक्टिवेट कर पाएंगे।
  • आपकी ईमेल आईडी में आपकी login ID भेजी जाती है उसे कॉपी करके आपको अपने पास रखना पड़ता है जहां आपको अपने ईमेल में ही एक लिंक भेजा जाता है उसे पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है यहां पर आपको अपनी लॉगिन आईडी ,पासवर्ड डालना है और फिर कंफर्म करके कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपकी आईडी एक्टिवेट हो चुकी है यहां आपको बस अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड लॉगइन करना है जो के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और यहां आपको ऊपर की तरफ राइट साइड में बर्थ का ऑप्शन दिखाई देता है उसी में आपको ऐड बर्थ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है यहां पर आप द्वारा कुछ डिटेल्स पूछी जाएगी इसे आप को भरना होता है। यह एक फॉर्म होता है जिसे आपको बहुत ही ध्यान से फिलअप करना होता है। इस फॉर्म को भरने के बाद आपको सेव पर क्लिक करना है जिसके बाद आप ऑटोमेटिकली एक पेज पर redirect हो जाएंगे। यहां पर भी आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिससे भरकर आपको आगे बढ़ना है।
  • जिसे बात फिर से आपके सामने एक नया पेज तब खुल जाता है यहां पर आपके द्वारा भरा हुआ फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको एक बार प्रीव्यू कर लेना चाहिए और प्रीव्यू देखने के बाद उसे सबमिट कर देना चाहिए।

नोट- यदि आपको बाद में खुद भी व्हाट्सएप सर्टिफिकेट में सुधार करवाना होता है तो इसके लिए आपको डायरेक्ट रजिस्ट्रार से मिलना पड़ता है जिसके बाद ही सुधार होता है इसमें ऑनलाइन किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हो सकता है।

हमें आशा है कि आपको हमारे इस लेख में वे सभी जानकारियां मिली है जिसे आप जानना चाहते थे ऐसे ही और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: CMS क्या होता है और ये कैसे काम करता है? | CMS Kya Hota Hai?

BSTC का फुल फॉर्म क्या होता है? | BSTC Full Form in Hindi

संजय गांधी निराधार योजना महाराष्ट्र | Sanjay Gandhi Niradhar Yojana

Leave a Reply