
मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश की लड़कियों के लिए तथा महिलाओं के लिए एक सरकारी योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें हर महीने 1000 से 3000 रु. तक प्रदान करने की घोषणा की है। जिस योजना का नाम लाडली बहना योजना रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत शिवराज सिंह चौहान द्वारा अगले 5 सालों में लगभग 60000 करोड रुपए तक का खर्च करने का ऐलान किया गया है जिससे कि गरीब लड़कियों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सके।
इस हिसाब से मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना के अंतर्गत शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा प्रत्येक मध्य प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं को साल में कुल ₹12000 दिए जाएंगे। इसीलिए जो भी लड़कियां और महिलाएं मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी हैं और जिन्होंने भी यह आवेदन अब तक नहीं किया है वह अपना नाम पंजीकरण करवा ले इसके बारे में हमने आपको नीचे बताया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्या उद्देश्य हैं?What are the objectives of Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की हर लड़की महिला और नव विवाहित महिलाओं के लिए सरकार ने ₹1000 प्रति माह देने का ऐलान किया है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्य सरकार ने शुरू किया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की विशेषतायें।Features of Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana.
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर निम्न वर्ग की महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है।
- इस योजना के अंतर्गत हर महिला को व नवविवाहित महिला तथा लड़कियों को प्रतिमाह ₹1000 आर्थिक राशि दी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत यदि कोई महिला 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो उन्हें उनके वृद्धा पेंशन के ₹600 के साथ ही साथ इस योजना से भी ₹400 दिए जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत हर 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में यह पैसा पहुंच जाता है।
- यह योजना अगले 5 वर्षों तक के लिए लाई गई है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता बताइये- Tell the eligibility for Chief Minister Ladli Bahna Yojana-
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए वही लड़कियां महिलाएं पात्र होंगे जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं।
- मध्य प्रदेश की महिलाएं जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच में है वहीं इसका लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना का लाभ वही औरतें उठा सकती हैं जिनकी आय ढाई लाख रुपए से कम है।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना ST, SC तथा पिछड़े वर्ग के सभी लोगों के लिए शुरू की गयी है।
लाड़ली बहना योजना के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़-Documents required for the application of Ladli Bahna Yojana-
- आधार कार्ड
- E-kyc
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाईल नंम्बर
- राशन कार्ड
- फ़ोटो
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए अप्लाय कैसे करें?
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फार्म ग्राम पंचायत, कैंपस स्थल या वार्ड कार्यालय पर फॉर्म मिलेंगे जहां से आपको वह फॉर्म ले लेना है।
- कैंपस स्थल, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय पर आवेदन फार्म के लिए लाडली बहना पोर्टल पर आप उस योग्य है कि नहीं इस बात की पुष्टि की जाएगी।
- इस बात की पुष्टि होने के बाद आवेदक से फोटो लिया जाएगा।
- आवेदन फार्म को पुष्टिकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को सम्मिलित करके फार्म को अप्लाई कर दिया जाएगा।
लाडली बहना योजना आवेदन की स्थिति चेक करें-
- लाडली बहना योजना की आवेदन स्थिति चेक करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिए गए लिंक से उस योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx पर आपको जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा और आपको यहां आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप एक नए पेज पर चले जाएंगे यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जो कि आपको आवेदन के समय मिला था उसे दर्ज करना है तथा आपकी आईडी दर्ज करनी है इसके बाद आपको नीचे आकर कैप्चा कोड भरना है और फिर खोजो बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको खोजें या सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होता है जिसके बा
तो दोस्तों हमें आशा है कि आपको लाड़ली बहना योजना से संबंधित सभी जानकारियां मिली है ऐसी ही और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।
