कुटीर उद्योग क्या है? जानिये पुरी जानकारी | Kutir Udyog Kya Hai?

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां पर लगभग 70% लोग गांव व छोटे कस्बों में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। ख़र्च के लिए वे अपनी आजीविका के तौर पर गांवों व कस्बों में ही रह कर छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत अपने परिवार के साथ मिलकर करते हैं। जिसे हम कुटीर उद्योग के नाम से जानते हैं। 

यह उद्योग मुख्यतः हुए अपने परिवार तथा अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर भी शुरू करते हैं जो की उनके आजीविका का मुख्य आधार होता है। 

इस कार्य को लोग बेहद पसंद भी करते हैं क्योंकि यह घरेलू उद्योग धंधे की तरह शुरू किया जाता है और धीरे-धीरे एक कुटीर उद्योग की ओर अग्रसर होता जाता है। 

कुटीर उद्योग के प्रकार | Types of Kutir Udyog (Cottage Industry)

कुटीर उद्योग मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-

ग्रामीण कुटीर उद्योग- ग्रामीण कुटीर उद्योग लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहकर घरेलू व्यवसाय के तौर पर शुरू करते हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते हैं इसके अंतर्गत मधुमक्खी पालन करना, अगरबत्ती बनाना कृषि उपकरण और मशीनीकरण तैयार करना, गाय के कंडे बनाकर बेचना, अचार पापड़ का व्यवसाय करना, गाय बकरी भैंस मुर्गी पालन करना तथा उनके दूध बेचना इत्यादि कार्य जो गांव से शुरू हो सकते हैं

शहरी कुटीर उद्योग- शहरी कुटीर उद्योग एक ऐसा व्यवसाय है जिसे कस्बे में तथा शहर में रहने वाले लोग शुरू करते हैं इसके अंतर्गत कपड़ों की सिलाई करना, कपड़ों की कटाई करना ,साबुन बनाने का काम अ.गरबत्ती बनाने का काम जैसे काम होते हैं जो शुरू करते हैं अपने घरों से। 

कुटीर उद्योग कैसे शुरू करें? | How to Start Kutir Udyog (Cottage Industry)?

कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए आपको मुख्यतः कुछ विशेष चरणों को जानने की आवश्यकता होती है जैसे में-

  • कुटीर उद्योग के लिए योजना तैयार करें। 
  • सही मार्केट वैल्यू को समझें तथा कच्चे माल का आयत कहां से करना है इस पर ध्यान दें। 
  • आपके ग्राहक कौन होंगे इस पर विशेष ध्यान दें। 
  • लागत कितनी आ रही है इस बात का ध्यान दें। 
  • मुनाफा कितना हो रहा है इस बात पर भी ध्यान दें। 

जैसी बहुत सारी बातें हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखकर ही यह कार्य शुरू करना चाहिए। 

कुटीर उद्योग के उदाहरण बताइए | Give Examples of Kutir Udyog (Cottage Industry)

  • मिट्टी के बर्तन बनाना,
  • नमकीन बनाने का उद्योग,
  • कपड़ों की छपाई का उद्योग ,
  • दोना पत्तल बनाना, 
  • मसाला बनाना 
  • बर्तन बनाने का उद्योग 
  • आचार बनाने का उद्योग 
  • पापड़ बनाने का उद्योग
  • झाड़ू बनाने का उद्योग
  • हथकरघा उद्योग 
  • पान बनाने का उद्योग
  • पत्र भेजने का उद्योग 
  • लकड़ी के खिलौने बनाने का उद्योग 
  • चमड़े के जूते चप्पल बनाने का उद्योग 
  • मुर्गी पालन
  • बकरी पालन 
  • भेड़ पालन
  • गाय पालन
  • भैंस पालन 
  • दूध बेचने का उद्योग  

जैसे ढ़ेरों उदाहरण है जो कुटीर उद्योग के अंतर्गत आते हैं। 

कुटीर उद्योग से फायदे | Benefits from Kutir Udyog (Cottage Industry)

  • कुटीर उद्योग आपको स्वतंत्रता प्रदान करता है जहां आप अपने हिसाब से कार्य शुरू करते हैं। 
  • आपकी आमदनी का एक अच्छा जरिया बन जाता है। 
  • कुटीर उद्योग से आप घर में रहकर भी अपने परिवार के साथ एक अच्छा व्यवसाय शुरू करके बहुत अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। 
  • कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं होती है। 
  • कुटीर उद्योग के अंतर्गत आप अपने माल को अपने बाजारों में अपने पसंद के लोगों को बेच सकते हैं। 

दोस्तों हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा ऐसी ही और जानकारियों को पढ़ने के लिए हमारे आर्टिकल इसको पढ़िए। 

ये भी पढे: M.P सिंचाई पाइपलाइन अनुदान योजना क्या है? | M.P Pipeline Anudan Yojana

आरपीएफ क्या है और कैसे जॉईन करे? | RPF Kya Hai And RPF full form in Hindi

हरित क्रांति क्या हैं और कब से शुरू हुई? जानिये पुरी जानकारी | Harit Kranti Kise Kahate Hain?

Leave a Reply