फ्रेंचाइजी लेकर शुरू करें ये 10 बिजनेस और कमाए लाखों रुपए | Top 10 Franchise Business Ideas in Hindi

दोस्तों अगर आपको भी जॉब करना नहीं पसंद है और आप अपना खुद का कोई बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट आपके लिए ही है। क्योंकि हमारे इस पोस्ट में फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज के कई ऐसे तरीके हैं जिन्हें आप अपना कर महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं।

फ्रेंचाइजी किसे कहते हैं?

जब कोई ब्रांडेड कंपनी अपने नाम का इस्तेमाल करके हर देश हर शहर में अपने नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश करती है क्योंकि वह खुद हर जगह नहीं जा सकती इसीलिए अपने नाम का इस्तेमाल करके वह शहर शहर में ब्रांच खोलती है और लोगों को अपने नाम की फ्रेंचाइजी देना शुरू करती हैं। इसके लिए आपको उस कंपनी के साथ कुछ एग्रीमेंट साइन करने पड़ते हैं इसके बाद ही आपको उस कंपनी के ब्रांड की फ्रेंचाइजी मिल पाती है जिससे कि आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Top 10 Franchise Business in India

किसी भी व्यापार की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको उसके तह तक  जानकारी लेनी चाहिए कैसा है आपको उससे कितना मुनाफा हो सकता है आप का बजट कितना है यह सब ध्यान में रखते हुए आपको अपनी व्यापार की शुरुआत करनी चाहिए। और आप जिस क्षेत्र में फ्रेंचाइजी लेने जा रहे हैं उसमें आपको कितना इन्वेस्ट करना पड़ेगा व्यापार के ऊपर डिपेंड करता है। जिनमें से बेस्ट 10 फ्रेंचाइजी बिजनेस के बारे में हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं।

शिक्षा सम्बंधित फ्रेंचाइजी (Education Franchise)

एजुकेशन सेक्टर एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें दिन-ब-दिन तरक्की होती जा रही है। आजकल हर कोई अपने बच्चों के अच्छे फ्यूचर को लेकर परेशान है जिसकी वजह से वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूल, अच्छी कोचिंग सेंटर ,अच्छी ट्रेनिंग सेंटर में डालने की कोशिश करते हैं। तो दोस्तों अगर आपके पास भी अच्छी नॉलेज है या आप भी कोचिंग क्लासेज , ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप भी किसी कोचिंग सेंटर या ट्रेनिंग सेंटर या स्कूल की फ्रेंचाइजी लेकर इस सेक्टर में अपना पैर जमा सकते हैं।

कोचिंग सेंटर फ्रेंचाइजी (Coaching Centre franchise)

अगर आप चाहे तो हाईस्कूल से इंटर तक के बच्चों के साथ साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी काम कर रही कंपनियों से फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

लागत- 3 से 6 लाख रूपये।

जगह- 1000 से 4000 sq ft

स्किल डेवलपमेंट सेंटर (Skill Development Center)

अगर आप भी कंप्यूटर ट्रेनिंग रिपेयरिंग किया इंग्लिश स्पीकिंग की ट्रेनिंग लेने की फ्रेंचाइजी लेने का सोच रहे हैं तो आपको जरूरत पड़ेगी।

लागत- 1 लाख से 5 लाख तक।

जगह- 4000 से 7000 sq ft

फ़ूड सेंटर फ्रेंचाइजी (Food Center Franchise)

अगर आप खाने से संबंधित किसी भी फ्रेंचाइजी को खोलना चाहते हैं तो आप फूड सेंटर की फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, हॉस्पिटल के सामने अपनी शॉप खोल कर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जैसे में बर्गर किंग फ्रेंचाइजी, डोमिनोज फ्रेंचाइजी।

लागत-10 से 20 लाख रूपये।

जगह- 500 से 800 sq ft.

गारमेंट एंड ब्यूटी प्रोडक्ट्स फ्रेंचाइजी (Garment & Beauty Products Franchise)

दोस्तों अगर आप भी फैशन की दुनिया से ताल्लुक रखना चाहते हैं या आपको भी ब्यूटी प्रोडक्ट काफी पसंद है तो आप इससे संबंधित अपना व्यापार शुरू करने के लिए गारमेंट एंड ब्यूटी प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी सकते हैं। इसके लिए आपको किसी अच्छे जगह की तलाश करनी पड़ती है और साथ ही साथ इन्वेस्टमेंट करने की भी जरूरत पड़ती है जो कि-

लागत-20 से 25लाख रूपये तक की आती है और जगह-  800 से 900 sq ft. की जरूरत पड़ती है।

रिटेल बिजनेस फ्रेंचाइजी (Retail Business Franchise)

दोस्तों आज के समय में हर कोई रिटेल बिजनेस फ्रेंचाइजी लेना चाहता है। इसकी मांग भी धीरे-धीरे बाजार में बढ़ रही है क्योंकि ये ऑनलाइन delivery सुविधा देता है। इसमें आपके खाने पीने की चीजों से लेकर हर रोज उपयोग होने वाली सभी चीजें मिल जाती हैं। इसीलिए इसकी मांग जोरों शोरों से लोगों के बीच में हो रही है। आजकल इसकी फ्रेंचाइजी लेना काफी आसान हो गया है। यह किसी भी सुपरमार्केट की फ्रेंचाइजी हो सकती है जैसे में रिलायंस की फ्रेंचाइजी

लागत- 40 लाख से 1 करोड़ तक।

जगह-1600 sq ft से 10,000 sq ft तक।

गैरेज एंड सर्विस सेंटर फ्रेंचाइजी (Garage & Service Center Franchisee)

आप गैरेज एंड सर्विस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको किसी बड़ी और खुली जगह की आवश्यकता होगी जहां पर लोग आसानी से आप तक पहुंच सके। अगर आप चाहे तो कार या कमर्शियल वाहनों की सर्विसिंग या इंडियन आयल या टायर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर अपने व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

कार वाशिंग (Car Washing)

कार वाशिंग के लिए आपको एक छोटे गेराज की जरूरत पड़ती है और कम इन्वेस्टमेंट में ही अपना बाजार शुरू कर पाते हैं।

लागत- 15 से 20 लाख

जगह-1600 से 2500 sq ft.

सर्विस सेंटर (Service center)

आप किसी ब्रांडेड कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर अपना सर्विस सेंटर खोल सकते हैं।

       लागत- 10से15 लाख

       जगह-2000 से 3000 sq ft

मोबाइल सेंटर फ्रेंचाइजी (Mobile Center Franchise)

दोस्तों अगर आपको भी मोबाइल के काम में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट है तो आप मोबाइल सेंटर की फ्रेंचाइजी लेकर अपने व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं जैसे में लावा मोबाइल सेंटर, मोटो जी मोबाइल सेंटर, Samsung Galaxy इत्यादि।

लागत- 9 से 10 लाख तक।

जगह-7000 से 8000 sq ft

होटल एंड टूरिज्म फ्रेंचाइजी (Hotel & Tourism Franchise)

दोस्तों अगर आप किसी होटल या टूरिज्म की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको किसी ऐसी जगह पर अपने फ्रेंचाइजी खोलनी चाहिए जहां से कि टूरिज्म स्पॉट काफी नजदीक हो तथा ट्रांसपोर्ट के लिए भी अच्छे साधन उपलब्ध हो क्योंकि आपका यह पूरा बिजनेस इन ही जगहों पर ही निर्भर करता है। और अगर आप किसी टूरिज्म स्पॉट और पिकनिक स्पॉट पर अपना यह काम शुरू करते हैं तो आप उन्हें काफी अच्छी सेवाएं दे पाएंगे।

ट्रैवल एजेंसी (Travel Agency)

ट्रांसपोर्ट बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जहां पर ढेरों संभावनाएं होती है। जिनमें से एक है ट्रैवल एजेंसी की फ्रेंचाइजी। अभी अगर हॉलीडे और टूर पैकेज देने वाली कंपनियों से फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको कम से कम

      20 से 30 लाख की लागत।

     और 400 से 500 sq ft की जगह 

     की जरूरत पड़ती है।

होटल और रिसॉर्ट (Hotel & Resort)

होटल रिसोर्ट संबंधी कंपनियां भी है जो franchise देती है। इसमें कम से कम 50 लाख से 2 करोड़ तक निवेश करने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको 3000 से 5000 स्क्वायर फीट की जगह की जरूरत पड़ती है।

IT सर्विस सेंटर फ्रेंचाइजी (IT Service Center Franchisee)

आईटी सेक्टर में अगर आप फ्रेंचाइजी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सॉफ्टवेयर एडवरटाइजमेंट एजेंसी और इन्वेस्टमेंट कंपनियों से फ्रेंचाइजी लेने की आवश्यकता होती है। जिसके लिए आपको शहरी जगहों की जरूरत होती है।

विज्ञापन और मीडिया (Advertisement and Media)

दोस्तों आप अपने क्लाइंट के प्रोडक्ट ऐड का काम कर के भी पैसे कमा सकते हैं। जिसके लिए आपको 10 से 15 लाख की जरूरत पड़ती है। और साथ ही साथ 500 स्क्वायर फीट से 1500 स्क्वायर फीट जगह की भी।

IT सर्विस (IT Service)

इसके लिए आपको 10 से 25 लाख की लागत लगती है और साथ ही साथ 556 से 2000 स्क्वायर फीट की जरूरत होती है।

ऑटोमोबाइल फ्रेंचाइजी (Automobile Franchise)

ऑटोमोबाइल से संबंधित फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको काफी बड़े जगह की जरूरत पड़ती है। आप चाहे तो कार व् कमर्शियल वाहनो  का शो रूम या डीलरशिप फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। जिनमे कि-

कार शोरूम (Car Showroom)

बहुत सारी ऐसी देशी और विदेशी कंपनियां है जिनकी आप फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए आप को कम से कम 50 लाख से 1करोड़ रुपए तक निवेश करने हो सकते हैं और साथ ही साथ 15 स्क्वायर फीट से 2,000 स्क्वायर फीट की आपको जरूरत पड़ती है।

बाइक शोरूम (Bike Showroom)

ऐसी बहुत सारी branded कंपनियां बाजार में उपलब्ध हैं जो कि आपको अपनी फ्रेंचाइजी देती है। जिसके लिए आपको कम से कम 50,00,000 रुपए की लागत लगती है और साथ ही साथ 800 स्क्वायर फीट से 1,000 स्क्वायर फीट की जगह की आवश्यकता होती है।

चाय एंड कॉफी सेंटर फ्रेंचाइजी (Tea & Coffee Center Franchisee)

अगर आपको चाय और कॉफी के काम में काफी ज्यादा इंटरेस्ट आता है तो आप चाय और कॉफ़ी सेंटर की फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। जैसे में चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी।

Franchise लेने के लिए आपके पास 15 से 20,00,000 रुपए की लागत होनी चाहिए और साथ ही साथ 800 स्क्वायर फीट से 1000 स्क्वायर फीट की जगह जरूरत पड़ती है।

विशेष- दोस्तों आपको इन सभी फ्रेंचाइजी बिजनेस में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि आप किस जगह पर अपनी फ्रेंचाइजी बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं। और आपके पास कितने पैसे हैं। और साथ ही साथ आपको अपने इस काम में मेहनत की जरूरत भी होती है।

दोस्तों हमने आपको अपने इस लेख में 10 सबसे बेस्ट फ्रेंचाइजी बिजनेस के बारे में बताया है। अगर आप भी जॉब की जगह फ्रेंचाइजी बिजनेस करके पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इसमें से किसी एक फ्रेंचाइजी से अपनी शुरुआत कर सकते हैं। हमें आशा है कि हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा।

ये भी पढे: सिर्फ 15 हजार से अपना व्यापार शुरू कर आप कमा सकते हो दिन के 2 हजार रुपये

Leave a Reply