ई-श्रम कार्ड: आप भी एक मजदूर है और आपके पास यह कार्ड नही है तो आपको नही मिलेगा यह लाभ | E Shram Card in Hindi

ई-श्रम कार्ड है क्या? (What is E Shram Card?)

भारतीय केंद्र सरकार द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत के असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे उन सभी श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, शिल्पकार, auto driver, सभी पशुपालक, ईंट भट्टे पर काम करने वाले व अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को एक पहचान दिलाने के लिए व उन्हें आर्थिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड योजना 26 जनवरी 2021 को शुरू की गई। 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के साथ-साथ श्रमिकों को ₹2,00,000 का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। एक सर्वे के अनुसार नवंबर महीने 2022 तक देश में गरीब 28. 40 करोड़ लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवा लिया था। श्रम कार्ड योजना सरकार द्वारा इस कार्ड के जरिए तैयार किया जाने वाला एक ऐसा आंकड़ा है जिसकी सहायता से भारत में असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हर श्रमिक  कि जानकारी व संख्या भारत सरकार के पास होगी।

ई-श्रम कार्ड योजना के लाभ (Benefits of E Shram Card)

भारत के सभी नागरिक जो किसी न किसी श्रमिक कार्य से जुड़े हुए हैं उन्हें भारत सरकार द्वारा इस-E-श्रम  योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, शिक्षा संबंधी सेवाएं ,सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 से अधिक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

इस योजना के तहत सभी भारतीय श्रमिक ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करके तथा अपने मोबाइल से भी अपना ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इस कार्ड से मिलने वाले मुख्य लाभ-

  • ई-श्रम कार्ड धारकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘’श्रम योगी मानधन योजना,, के तहत पेंशन भी देने की योजना बनाई जा रही है। 
  •  ई-श्रम कार्ड धारकों के बच्चे बच्चियों को सरकार द्वारा शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।
  •  ई-श्रम कार्ड धारकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं निशुल्क दी जाती है और साथ ही साथ 2,00,000 तक सरकार द्वारा दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है।
  • ई-श्रम कार्ड धारकों को जो रोजगार से अब तक नहीं जुड़ पाए हैं उन्हें घर के नजदीक में ही रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी सरकार द्वारा शुरू की जा रही है।
  • ई-श्रम कार्ड योजना के तहत सरकार द्वारा आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा जिसके अंतर्गत 1 साल तक सरकार द्वारा इसकी प्रीमियम भरी जाएगी।

और इसीलिए यदि आपने भी अभी तक श्रम कार्ड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरा है या अपना नाम पंजीकृत नहीं करवाया है तो जल्द ही आप ऑनलाइन माध्यम से श्रम कार्ड योजना फार्म भर कर इन सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड योजना के रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता (Eligibility for E Sharm Card)

  1. ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए उस श्रमिक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. श्रमिक की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. उसे अपने श्रमिक कार्य में कम से कम 90 दिन का अनुभव होना चाहिए।
  4. आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा बीपीएल कार्ड धारको को प्राथमिकता दी जाएगी।

ई-श्रम कार्ड Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड 

2. बैंक पासबुक डिटेल्स 

3. पासपोर्ट साइज फोटो 

4.आवेदक श्रमिक का मोबाइल नंबर

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (How to Apply for E Shram Card?)

यदि आप भी श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा इस लेख में बताए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को अपनाइये। जिससे कि आप बहुत ही आसान तरीके से अपना यह श्रम कार्ड प्राप्त कर पाएंगे व अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे।

जो कि इस प्रकार से है कि-

Step 1– ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले आपको eshram.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।

Step 2– श्रम कार्ड पोर्टल open होने के बाद आपके सामने ‘REGISTER on eshram‘ option पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने self registration की विंडो खुल जाएगी। इसे क्रमशः आपको भरना पड़ेगा-

  • इसके अंतर्गत आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भरना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको Enter Captcha में  दिए गए पासवर्ड को बगल वाले ब्रैकेट में भरना होगा।
  • सबसे नीचे दिए हुए send OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 3– अब आपने अपना जो मोबाइल नंबर डाला है उस नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को Enter OTP में भर कर submit वाले बटन पर क्लिक करना है।

Step 4– अब आपको Aadhar Number वाले ब्रैकेट में अपना आधार नंबर टाइप करना है। फिर I Agree वाले ब्रैकेट में टिक करके सबसे निचे दिए हुए submit बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 5- अब आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने श्रम कार्ड बनाने का फॉर्म खुल जाएगा। जिसके अंदर आपके द्वारा सबमिट की हुई आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां खुद ब खुद आ जायेंगी। इसके बाद –

1-आधार कार्ड 

2-आपकी व्यक्तिगत जानकारी

3-आपका पता 

4- एजुकेशन क्वालीफिकेशन

5-रोजगार /बिजनेस 

6- बैंक डिटेल्स 

यह सभी जानकारियां आपको Step by step भरनी होंगी।

और आपको बता दें कि इस ई-श्रम में वही फोटो आएगा जो आपके आधार कार्ड पर होगा। और इन सब के अंत में आपको श्रम कार्ड की PDF मिल जायेगा। जिसे आपको प्रिंट करवाकर लैमिनेट करके अपने पास रखना होगा।

दोस्तों हमारे द्वारा इस लेख में ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं ? उसके लाभ, व पात्रता संबंधी हर जानकारियां विस्तृत रूप से दी गयीं हैं। हमें आशा है कि हमारे इस लेख में दी गई जानकारियों से आप भी लाभान्वित होंगे व अगर आपके पास भी ई-श्रम कार्ड नहीं है तो, आप अपने मोबाइल द्वारा ही यह कार्ड बना पाएंगे।

ये भी पढे: गैस एजेंसी डीलरशिप: खुद का बिजनेस करना चाहते हो तो यह बिजनेस आपके लिये है

Leave a Reply