मछली पालन फ्री ट्रेनिंग सेंटर के लिये ऑनलाईन आवेदन कैसे करे? | Fish Farming Free Training Center in Hindi

मछली पालन निःशुल्क प्रशिक्षण सेंटर | Fish Farming Free Training Center

ग्रामीण इलाकों में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही साथ उनके रोजगार के अवसर के रूप में तथा आय में वृद्धि के रूप में पशु पालन, मछली पालन Fish Farming को भी सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें एक व्यक्ति समय-समय पर लाभ प्राप्त कर सकता है। और इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा मछली पालन रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे कई राज्यों में उनके सरकारों द्वारा लोगों को मछली पालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मछली पालन के किन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा? | Training for Fish Farming

किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है इसमें की इच्छुक लोगों को मछली पालने के लिए बायोफ्लॉक तकनीकी से मछली पालन, मछली बीज हैचरी का कुशल संचालन एवं प्रबंधन, एक्वेरियम निर्माण की तकनीकी, अलंकारी मछलियों का पालन एवं प्रबंधन, रिसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण किया जाएगा।

मछली पालने के लिए प्रशिक्षण कहां दिया जाएगा? | Fish Farming ke liye Training kaha diya jata hai?

मछली पालकों के लिए मछली पालने से संबंधित वे सभी प्रशिक्षण राज्य के अंदर और राज्य के बाहर भी कई जगहों को प्रशिक्षण केंद्र बनाकर वहां उन्हें मछली पालने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।स्थानों का सरकार द्वारा चयन कर लिया गया है संस्थान बनाने के लिए। मछली पालन योजना विशेषकर बिहार राज्य से संबंधित है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना: जानिये जानकारी, पात्रता, लाभ, दस्तावेज, आवेदन | How to Apply Ladali Lakshmi Yojna 2023

मछली पालन प्रशिक्षण केंद्र | Fisheries Training Center

मछली पालन योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसके लिए बिहार सरकार ने राज्य के अंदर और बाहर दोनों ही जगह मछली पालन प्रशिक्षण केंद्र खोला है जिनके नाम हम आपको नीचे बता रहे हैं-

राज्य के अंदर संस्थानों के नाम-

  • कॉलेज ऑफ़ फिशरीज किशनगंज (College Of Fisheries Kishanganj)
  • I.C.A.R ओतना केंद्र
  • कॉलेज ऑफ़ फिशरीज, ढोली मुजफ्फरपुर
  • मत्स्य प्रशिक्षण एवं प्रसार केंद्र, मीठापुर, पटना

राज्य के बाहर मत्स्य पालन संस्थानों के नाम-

  • कॉलेज आफ फिशरीज पंतनगर
  • केंद्रीय मिश्रा जल जीवन यापन अनुसंधान संस्थान कौशल्या गंगा भुवनेश्वर।
  • केंद्रीय मात्सीयकि शिक्षा संस्थान पावरखेड़ा।
  • केंद्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान, काकीनाडा।
  • केंद्रीय इनलैंड फिशरीज रिसर्च इंस्टिट्यूट बैरकपुर, कोलकाता।

मछली पालन निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पात्रता | Eligibility for Free Fish Farming Training

मछली पालन प्रशिक्षण के लिए  पात्रता की आवश्यकता होती है जिसे हमने नीचे बताया है-

  • निजी और सरकारी जलकर– यह प्रशिक्षण प्रोग्राम उन व्यक्तियों के लिए है जो निजी या सरकारी जलकर हैं।
  • मछली पालन करने वाले मत्स्य किसान या मछुआरे– इस प्रशिक्षण को मत्स्य पालन करने वाले मत्स्य किसानों या मछुआरों के लिए आयोजित किया जाता है।
  • मत्स्य पालक मात्स्यिकी विकास के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और आवेदक– वे व्यक्तियाँ इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकती हैं, जो मत्स्य पालन करने वाले होते हैं और मत्स्यिकी विकास के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी या आवेदक होते हैं।
  • मछली पालन करनें वाले या मत्स्य व्यवसायी– इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हो सकते हैं वे व्यक्ति जो मछली पालन करने वाले होते हैं या मत्स्य व्यवसाय संचालित करते हैं।
  • ब्लाक स्तर पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य- इस प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं वे व्यक्तियाँ जो ब्लाक स्तर पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य होते हैं।

यदि आप इन पात्रता मानदंडों में से किसी में से एक के अनुसार पात्र हैं, तो आप मत्स्य पालन निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

क्या आपको पता है पोस्ट ऑफिस की ये 12 बेहतरीन योजनाएं? Top 12 Post Office Schemes in Hindi

मछली पालन प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Online for Fish Farming Training?

भारत सरकार के निःशुल्क मछली पालन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  • मत्स्य पालन निशुल्क प्रशिक्षण के लिये आपको सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर जाएं।
  • Home Page पर “मत्स्य पालकों एवं मछुआरों का पंजीकरण” ऑप्शन पर क्लिक किजीये|
  • आवेदन प्रपत्र को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता और आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच करें।
  • आवेदन प्रपत्र में पूछे गए सभी विवरणों को सही और पूरी तरह से भरें।
  • आवेदन प्रपत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि की copy को संलग्न करें।
  • अपने आवेदन को सही जगह पर जमा करें, जैसे कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में दिए गए बटन पर क्लिक करें|
  • किसान समाधान की टीम आपके आवेदन की समीक्षा करेगी और यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको मछली पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

तो दोस्तों हमें आशा है कि मछली पालन ट्रेनिंग सेंटर से संबंधित सभी जानकारी आपको हमारी लेख में मिली है ऐसे ही और जानकारियों को पढ़ने के लिए हमारे दूसरे लेखो पढ सकते हैं।

ये भी पढे: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिये केवाईसी रजिस्ट्रेशन कैसे करे? | Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC

PF क्या होता है?, फायदा, ब्याज दरें, कौन खोल सकता है?, कैसे खोलेंगे? | PF all Information In Hindi

एमएसपी क्या होता है और उसका फुल फॉर्म क्या है? | MSP (Minimum Support Price) ka Kya Hai?

Leave a Reply