बेकरी शॉप शुरू कैसे करें? जानिये लागत, मुनाफा, बेकरी के प्रकार और भी जानकारी | How to Start a Bakery Shop in India

बेकरी शॉप किसे कहते हैं? | What is called Bakery Shop? | Bakery Shop Kya Hai?

बेकरी शॉप (Bakery Shop) एक ऐसा स्थान होता है जहां आपको सुबह के नाश्ते से संबंधित, बर्थडे पार्टी के केक तक उपलब्ध होते हैं| सामान्य भाषा में बात करें तो बेकरी शॉप वह जगह है जहां आपको विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट बेकरी उत्पादन जैसे केक पेस्ट्री, डोनट, ब्रेड, पिज़्ज़ा ,नानखटाई, पाव ,कड़क पाँव, टोस, खारी, बुस्किट जैसे विभिन्न प्रकार के नाश्तों के समान यहां पर मिलते हैं। यह सभी उत्पाद आमतौर पर मैदा, चीनी, मक्खन, अंडे, तेल और अन्य सामग्रियों का उपयोग करके बनाए जाते हैं। बेकरी शॉप में अक्सर स्वादिष्ट और ताजे उत्पाद ही आपको मिलते हैं जिनका आनंद सभी लेते हैं।

बेकरी शॉप कैसे खोलें? | How to Open Bakery Shop?

बेकरी शॉप खोलने के लिए आपको बहुत सारे अनुभव और जानकारियों की आवश्यकता होती है तथा साथ में पैसों की भी| हम आपको अपने लेख में उन विभिन्न चरणों के बारे में बताने वाले हैं।

बेकरी शॉप की योजना बनाएं | Plan the Bakery Shop

बेकरी शॉप खोलने के लिए आपको सबसे पहले अपने बेकरी शॉप के लिए योजनाएं बनाना आवश्यक होता है जिसके तहत आप वे सभी बातें अपने इस योजना में रखते हैं की बेकरी शॉप कहां खोलना है? कैसे खोलना है? कितनी लागत आएगी? आपके ग्राहक कौन से होंगे? इत्यादि चीज। साथ ही साथ में आपको दो-तीन बेकरी शॉप पर जाकर यह भी देखना चाहिए कि यह शॉप किस प्रकार से चलाया जाता है? जिससे कि आपको अपने व्यापार में आसानी हो जाएगी। और लोगों के आइडिया को भी आप अनुभव कर पाएंगे जो कि आपका बेकरी शॉप में आपको आगे काम आने वाली है।

बेकरी शॉप के लिए जगह चुने | Choose a place for the Bakery Shop

बेकरी शॉप के लिए आपको एक जगह चुनने की आवश्यकता होती है और विशेष तौर से यह ध्यान देना चाहिए की जहां पर अपना बेकरी शॉप खोलने वाले हैं वहां पहले से ही कोई दूसरा विकल्प मौजूद तो नहीं है? क्योंकि इसका आपके व्यवसाय तथा दुकान पर बहुत बड़ा असर पड़ने वाला है। फिर आपको इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि आप जहां अपनी दुकान खोलने वाले हैं वह मार्केट में है या आउटसाइड में। क्योंकि आपको अपना बेकरी शॉप किसी भीड़ भाड़ वाली जगह में खोलना चाहिए जहां से लोगों को आप तक पहुंचने में काफी आसानी हो सके और आपका व्यापार और आगे बढ़ सके।

बेकरी शॉप के लिए सामग्री इंतजाम करें | Arrange Ingredients for Bakery Shop

बेकरी शॉप के लिए आपको जीन सामानों की आवश्यकता होती है इन सभी चीजों को आप को खरीदना पड़ता है इसमें  ओवन, मैदा, चीनी इत्यादि सामान। तथा साथ ही साथ इन सभी चीजों को बनाने के लिए जिन बर्तनों का उपयोग होता है उनका भी आपको इंतजाम करना पड़ता है।

चाय कॉफी बनाने वाली मशीन से करें बिजनेस, होगा मोटा मुनाफा | Tea Coffee Making in Machine Business in Hindi

बेकरी के प्रकार | Types of Bakery

बेकरी शॉप मुख्यतः तीन प्रकार की होती है जिसमें-

  1. बेकरी कैफे- इस प्रकार की बेकरी कैफे में आपको बैठने का भी विकल्प दिया जाता है जहां पर आप बैठकर उनके सभी उत्पाद खा भी सकते हैं तथा साथ में वहां पर पदार्थ का भी इंतजाम होता है।
  2. Home Bakery- यह  बेकरी घर से शुरू की जाती है या तो कोई दुकान सस्ती किराए पर लेकर वहां से अपना पूरा प्रोडक्ट बनाकर दूसरों तक पहुंचाया जाता है या बेचा जाता है।
  3. Delivery kitchen- ऐसी  बेकरी होती है जहां पर लोगों को घर-घर तक डिलीवरी दिया जाता है यह एक कॉन्ट्रैक्ट के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

बेकरी शॉप के लिए कर्मचारियों का चयन | Employees for Bakery Shop 

बेकरी शॉप के लिए आपको अगर छोटे पैमाने पर यह बिजनेस कर रहे हैं तो दो से तीन कर्मचारियों की आवश्यकता होती है आपको| अगर आप बड़े पैमाने पर यह काम कर रहे हैं तो 5 से 6 लोगों की आवश्यकता आपको पड़ सकती है। इसे कर्मचारियों का चयन करने के लिए आपको यह ध्यान देना चाहिए कि वे सभी मेहनती होने चाहिए तथा अपने काम के प्रति संकल्पित होने चाहिए।

बेकरी शॉप का लाइसेंस और पंजीकरण | Bakery Shop License and Registration

आपको अपना बेकरी शॉप खोलने के लिए उसे राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरकर अपने व्यापार का लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है तथा साथ ही साथ  बेकरी शॉप का पंजीकरण करवाना भी आवश्यक होता है| यह एक कानूनी प्रक्रिया होती है इसमें आपको कुछ शुल्क भी देना होता है इस लाइसेंस के बिना आप अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर सकते।

बेकरी शॉप का प्रचार करें | Promote Bakery Shop

आपको अपना बेकरी शॉप का प्रचार प्रसार करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहिए जिसके माध्यम से लोग आप तक पहुंच पाए तथा आपकी बेकरी शॉप से तरह-तरह के सामान खरीद पाए।

अगर आपकी सोशल मीडिया पर बहुत सारे फॉलोअर्स है तो आप अपने फेसबुक इंस्टाग्राम तथा वेबसाइट के जरिए अपने व्यापार का अच्छे से प्रचार कर पाएंगे।

पेपर कप बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए मशीन, लागत, मुनाफा, प्रोसेस और भी जानकारी | Paper Cup Making Business in Hindi

बेकरी शॉप में लागत | Cost in Bakery Shop

बेकरी शॉप में कितनी लागत लगती है यह निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के बेकरी शॉप को खोलने वाले हैं? और किस पैमाने पर? अगर आप छोटे पैमाने पर कोई बेकरी शॉप खोल रहे हैं तो आपको ₹1,00,000 से ₹2,00,000 तक की आवश्यकता हो सकती है लेकिन यदि आप बड़े पैमाने पर बेकरी शॉप खोलने हैं तो आपको 5 लाख से 8 लाख तक की लागत लगाने की आवश्यकता होती है।

बेकरी शॉप से मुनाफ़ा | Profit from Bakery Shop

बेकरी शॉप एक ऐसा व्यवसाय है जिसके खाद्य उत्पाद हर घरों तक सुबह-सुबह पहुंच ही जाते हैं इसीलिए यह एक मुनाफे वाला व्यापार है जो कि 12 महीने चलता है इसीलिए इसमें घाटा होने की संभावना बहुत ही कम होती है। और आप मुनाफा कितना कमा सकते हैं यह निर्भर करता है कि आपका ग्राहक किस प्रकार के हैं? नियमित है या अनियमित है लेकिन फिर भी अगर देखा जाए तो आपको बेकरी शॉप से महीने में कम से कम 20,000 से ₹30,000 तक का मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

तो दोस्तों हमें आशा है कि बेकरी शॉप बिजनेस से संबंधित सभी जानकारियां आपको हमारे इस लेख में मिली है ऐसी ही और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: 2023 में पानी पूरी का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिये पुरी जानकारी | Pani Puri Business Idea in Hindi

टेंट हाउस बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिये लागत, मुनाफा, रजिस्ट्रेशन और भी जानकारी | Tent House Business Plan in Hindi

Leave a Reply