एमएसपी क्या होता है और उसका फुल फॉर्म क्या है? | MSP (Minimum Support Price) ka Kya Hai?

एमएसपी क्या होता है और उसका फुल फॉर्म? | What is MSP and its full form? | MSP Kya hai?

न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price= MSP) भारतीय कृषि व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण नीति है। सरकार द्वारा किसानों को उनके खेती उत्पादों के लिए न्यूनतम मूल्य की गारंटी प्रदान करने की एक योजना है जिसमे सरकार किसानो कि फसलो का एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित करती है। एमएसपी का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादक को विशेष रुप से किसानों को न्याय संगत मूल्य प्राप्त कराने में सहायता प्रदान करना है।

सरकार ने यह बात ध्यान में रखते हुए कि देश के किसानों को खेती करने में काफी कठोर परिश्रम करना पड़ता है जिसके बाद फसलों का उत्पादन होता है ऐसे में अगर किसी कारणवश किसी किसान की कम उपज होती है या अधिक ऊपर होने पर उसे बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है या उसके दाम में उतार-चढ़ाव होता है जिससे कि कुछ किसान तो काफी लाभ पा जाते हैं लेकिन कुछ घाटे में चले जाते हैं तो किसानों को इसी स्थिति से बचाने के लिए सरकार ने एमएसपी की व्यवस्था लागू की है। जिसे हम न्यूनतम समर्थन मूल्य के नाम से भी जानते हैं। जिसमें सरकार की तरफ से किसानों को उनकी फसलों की एक गारंटी दी जाती है और उन्हें यह योजना उपलब्ध करवाई जाती है।

MSP के अंतर्गत आने वाली फसलें

एमएपीके अंतर्गत निम्नलिखित प्रश्नों को रखा गया है जिन पर सरकार द्वारा एमएसपी लागू होता है जिनमें-

अनाजों में 7 प्रकार की फसलें है– धान, गेहूं ,मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी, जौ।

5 प्रकार की दाले हैं जिनमे- चना, मूंग, अरहर, उड़द, मसूर।

7 ऑयल सीड्स हैं- मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी, काला तिल, कुसुम और तिल।

अन्य चार फसलें हैं जिनमें- गन्ना, कपास, जूट, नारियल आते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | PM Kisan Yojana 2023

एमएसपी लागू करने का उद्देश्य | Purpose of Implementing MSP | MSP ka Goal Kya hai?

एमएसपी के माध्यम से किसानों के फसलों में किसी भी प्रकार की कीमत में उतार चढ़ाव आने पर सरकार उस फसल को खुद एमएससी खरीदती है जिससे कि बाजारों में फसलों की कीमत घटने या बढ़ने का प्रत्यक्ष प्रभाव किसानों को ना हो। और इसी कारण से सरकार ने किसानों को अपनी तरफ से यह उपहार के तौर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना दी है।

MSP को कैसे तैयार किया जाता है? | How is MSP Prepared? | MSP Kaise Tyar Kiya Jata hai?

एमएसपी को तैयार करते समय किसानों तथा फसलों से संबंधित बहुत सारी बातों को ध्यान में रखकर ही यह तैयार किया जाता है जिनमें से कि कुछ पॉइंट हम आपको बता रहे हैं-

  • पशु श्रम या मशीनी श्रम 
  • शारीरिक श्रम 
  • जमीन का राजस्व 
  • अन्य कीमतें 
  • स्थायी पूंजी पर ब्याज

चाय की उन्नत खेती कैसे करें? जानिए पूरी जानकारी विस्तृत में

MSP का फायदा | Advantage of MSP | MSP ke Fayde Kya Hai?

एमएसपी को हर साल तैयार किया जाता है जिसमें कि किसानों से तथा फसलों से जुड़ी हर समस्याओं और बातों को ध्यान दिया जाता है।

एमएसपी का सबसे बड़ा यह फायदा है कि किसानों को उनके फसल की गारंटी मिलती है कि उनके फसलों कि एक सही कीमत उन्हें सरकार द्वारा दी जाती है।

एमएससी के माध्यम से किसान अपनी फसलों को सीधे सरकारी मंडियों में बेच पाता है जिससे कि उसे होने वाला मुनाफा किसान के बैंक अकाउंट में सीधे पहुंच जाता है और इस कारण से हर प्रकार के बिचौलियों से किसान छुटकारा पाते हैं।

तो दोस्तों हमें आशा है कि हमारे इस लेख से आपने बहुत कुछ सीखा होगा ऐसे ही और जानकारियों को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे लिखो को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: CMS क्या होता है और ये कैसे काम करता है? | CMS Kya Hota Hai?

UPSC क्या है? और जानिये उससे सम्बंधित पूरी जानकारी | UPSC Full Form and Information in Hindi

Vanilla Farming Business: भारत मे वैनिला की खेती कैसे करें? जानिये पुरी जानकारी

Leave a Reply