प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिये केवाईसी रजिस्ट्रेशन कैसे करे? | Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC

PM किसान E-KYC से सम्बंधित जानकारी | Information of PM Kisan e-KYC

PM किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2018 को भारत के किसानों की स्थिति में सुधार लाने हेतु कृषि संबंधित सामान्य जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा यह अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत किसानों को साल भर में ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह ₹6000 चार किस्तों में किसान तक पहुँचती है।

1 जनवरी 2022 तक किसानों तक दसवीं क़िस्त पहुंच चुकी है लेकिन इसके बाद सरकार द्वारा इस योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसके अंतर्गत हर इंसान को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अपने खाते की केवाईसी E-KYC करवाना बेहद ही आवश्यक होता है जो कि आधार कार्ड से लिंक होता है| बिना केवाईसी  करवाएं आप इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगे। क्योंकि बिना केवाईसी करवाएं बहुत सारे ऐसे लोग थे जो हमारे देश के ना होते हुए भी इस योजना का लाभ ले रहे थे इसलिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

PM किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता | Eligibility for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

  • किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जो खेती के अलावा अन्य किसी भी स्रोत से आय प्राप्त नहीं करते हैं।
  • तथा साथ ही उनके बैंक खाते पीएम केवाईसी के प्रक्रिया से पूरे होने चाहिए।

PM किसान E KYC क्यों जरूरी है? | Why E-KYC is Important?

किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा यह मुहिम चलाई गई है| क्योंकि हर किसी को पता है कि भारत में किसानों की स्थिति कुछ खास नहीं रही है इसीलिए उन्हें खेती संबंधित कुछ महत्वपूर्ण लाभ कों प्रदान करने के लिए यह योजना लाई गई| तथा साथ ही साथ केवाईसी को लागु करने का सरकार की यही मनशा रही कि भारत में अवैध तरीके से रहने वाले वे लोग जो इस देश के ना होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं उन्हें यह अनुचित लाभ उठाने से रोका जाये। तथा उनके खिलाफ जांच पड़ताल की जाए। इसीलिए इन सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने केवाईसी लागू की और आपको भी यह लाभ उठाने के लिए केवाईसी जरूर करवाना चाहिए।

बांधकाम कामगार कल्याण योजना: जानिए जानकारी, लाभ, दस्तावेज़, पात्रता, आवेदन | Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2023

PM किसान सम्मान निधि योजना E KYC के लिए आवश्यक Documents

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जोकि निम्नलिखित है-

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंम्बर
  • E-mail ID
  • बैंक पासबुक
  • भूमि का सम्पूर्ण विवरण

PM किसान Online E-KYC कैसे करें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ईकेवाईसी करवाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण चरणों को अपनाना पड़ता है इसे हमने अपने इस लेख में नीचे बताया है-

  • अपने खाते की E KYC करने के लिए आपको सबसे पहले PM किसान सम्मान निधि योजना की Official website पर जाना होगा।
  • यहां home page पर आने के बाद आपको राइट साइड में ऊपर की तरफ ई केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा जिसे आप तो click करना होगा।
  • अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर (Aadhar Card Number) और कैप्चा (Captcha) कोड दर्ज करना होगा यहां पर जिसके बाद सर्च बटन पर आपको क्लिक करना है।
  • यहां पर आप अपना वही मोबाइल नंबर डालिए जो कि आपके आधार कार्ड से लिंक है।
  • आप द्वारा दिए हुए मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे दिए हुए जगह पर भरना होता है।
  • इसके बाद आपको अंत में फार्म को सबमिट कर देना है इसके बाद आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

महाऊर्जा कुसुम योजना : किसानों के लिए सरकार लाई है एक नई योजना, जानिए क्या है फायदे, दस्तावेज, पात्रता, और भी जानकारी | Mahaurja Kusum Yojana Registration 2023

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ | Benefits of PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर में लगभग 12 करोड किसान इससे लाभान्वित हुए हैं। जो कि इस प्रकार से है-

  • किसान भाइयों के कृषि संबंधी होने वाले छोटे-मोटे खर्चों की आपूर्ति इससे हो सकती है।
  • यह योजना छोटी व गरीब किसानों के लिए उनके घरेलू जरूरतों को भी पूरा कर सकती है।
  • किसान सम्मान निधि योजना सीधे किसानों के खाते में आती है।
  • इस योजना के तहत हर किसान को साल भर में ₹6000 दिए जाते हैं जो कि 4 किस्तों में प्रदान की जाती है।

PM Kisan Customer Care Number

हम आपको अपनी इस लेख में E KYC समझे  सभी से बता चुके हैं लेकिन इसके बाद भी अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप सरकारी टोल फ्री नंबर से संपर्क कर सकते हैं जिसे हमने अपने इस लेख में नीचे बताया है.

टोल फ्री नंम्बर- 155261/ 011-24300606

तो दोस्तों हमें आशा है कि आप को हमारी इस लेख में KYC रजिस्ट्रेशन संबंधित पर सभी जानकारियां प्राप्त हुई है जिसे आप जानना चाहते थे ऐसे ही और जानकारियों को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे लेखो को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | PM Kisan Yojana 2023

प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना क्या है? जानिये लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और भी जानकारी

PMFBY: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: जानिये कैसे करे आवेदन | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Leave a Reply