सरसों का तेल निकालने की छोटी मशीन कि कितनी किमत है? | Mustard Oil Business in Hindi

हर घर में उपयोग होने वाले सरसों के तेल का नाम तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे निकालने वाली मशीन का नाम क्या है तथा यह किस प्रकार से काम करती है? तो चलिए हम आपको अपने इस लेख में बताते हैं।

सरसों का तेल निकालने वाली मशीन | Mustard Oil Expeller Machine

सरसों के तेल को निकालने के लिए एक विशेष मशीन का प्रयोग किया जाता है इसका नाम स्पेलर मशीन (Expeller Machine) होता है। जिससे सरसों का तेल निकाला जाता है। इसके लिए सबसे पहले सरसों के दानों को पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए जिससे कि उसमें की धूल गर्द निकल जाए तथा बाद में इन्हें धूप में रखकर सुखा देना चाहिए जिसके बाद इन्हें मशीन में डालकर तेल निकालने की प्रक्रिया शुरू होती है। जैसे कि एक तरफ से तेल निकलना शुरू होता है तथा दूसरी तरफ से तेल की बचे हुए भाग की खली करती है इसका उपयोग मवेशियों को खिलाने के लिए किया जाता है।

सरसों का तेल निकालने वाली मशीन की कीमत | Mustard Oil Expeller Machine Price

सरसों पेरने वाली मशीन को स्पेलर मशीन (Expeller Machine) कहा जाता है। यह बिजली द्वारा चलाई जाती है इसे अगर आप छोटे पैमाने पर खरीदते हैं तो उसकी जिसकी कीमत ₹20,000 से शुरू होकर ₹5,00,000 तक होती है जिसका उपयोग घरेलू तौर पर किया जाता है। और अगर यही आप बड़े पैमाने पर एक व्यवसाय के तौर पर खरीदना चाहते हैं तो यह मशीन आपको कम से कम 30लाख रुपए से 40 लाख रूपये तक मिल जाएगी।

इसे आप अपने यहां के किसी बड़े बाजार से खरीद सकते हैं या तो ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं जिसके लिए हमने आपको नीचे लिंक दी है-

IndiaMart

Amazon

स्पेलर मशीन है क्या? | What is Speller Machine | Speller Machine Kya Hai?

स्पेलर मशीनें अद्वितीय तकनीकी वाली सामान्य सी मशीन है जिसका उपयोग तरह-तरह के तेल निकालने के लिए किया जाता है। यह एक मल्टीफंक्शन वाली यूनिक होम कोल्ड ऑयल प्रेस मशीन है इसकी सहायता से आप नारियल, सूरजमुखी, सोयाबीन, मूंगफली, अखरोट, सन के बीच, सब्जियों, बादाम, सरसों इत्यादि के तेलों के बीजों व फलों को पेरकर कर तेल निकाल सकते हैं। यह मशीन 220 वाट की बिजली लेती है जिसे आप लगातार 4 से 5 घंटे तक काम पर लगा सकते हैं।

इसके बाद इस मशीन को थोड़ी देर के लिए बंद कर देना चाहिए ताकि यह गर्म ना हो जाए क्योंकि गर्मी पाकर इस मशीन को खराब होने का डर बना रहता है। इस मशीन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह 100 से अधिक बीजों का तेल निकाल सकता है।

ड्रिप इरिगेशन क्या है? जानिये इसके फायदे | Drip Irrigation ki Jankari

1 किलों सरसों में कितना तेल निकलता है? | How much oil comes out in 1 kg Mustard?

1 किलो तेल में कितना तेल निकलता है उसके लिए सबसे विशेष बात यह होती है कि बीज की गुणवत्ता किस प्रकार की है सरसों के बीज अच्छे गुणों के हैं तो 1 किलो तेल से 20 से 25% तक तेल प्राप्त होते हैं मतलब यह कि 250 से 300ml का तेल आपको मिलता है।

और यही सरसों के 1 लीटर तेल कीमत वर्तमान में 160 से 170 रूपये है|

सरसों का तेल निकालने की विधि | Mustard Oil Extraction Method

सरसों के बीज से तेल निकालने का तरीका निम्नानुसार है-

1. सरसों के अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों को चुनें। बीज टूटा हुआ या सूखा न हो, क्योंकि सूखे बीजों से कम तेल निकलता है।

2. सरसों की पिराई के लिए मशीन में डालने से पहले, बीजों में से कंकड़ पत्थर निकालें। यह मशीन को खराब कर सकता है और तेल की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकता है।

3. बीजों से भूसा निकालने के लिए ब्लोविंग एयर या इस्तेमाल करें और फिर कंडीशनिंग करें।

4. बीजों को धूप में रखकर गर्म करें ताकि उनमें मौजूद जीवाणु नष्ट हो जाएं। और धूप दिखाने की वजह से सरसों के सीड्स की नमी भी खत्म हो जाती है जिससे कि तेल निकालना और भी आसान हो जाता है।

5. तैयार हुए बीजों को मशीन में डालें और पीसकर तेल निकालें। तेल को बर्तन या बड़ी चीज़ में जमा करें।

6. निकाले गए तेल में कुछ बीजों के अंश हो सकते हैं, जिन्हें अलग करने के लिए फ़िल्टर मशीन का उपयोग करें। फ़िल्टर प्रक्रिया को अपनाएं।

7. अब आपका तेल घरेलू उपयोग और बाजार में बेचने के लिए तैयार है। इसे पैक करके बाजार में बेचने के लिए भेजें।

तो दोस्तों हमें आशा है कि सरसों तेल निकालने वाली मशीन के बारे में आपको सभी जानकारियां मिली है ऐसे ही और जानकारियों के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: राइस मिल बिज़नस कैसे शुरू करें? जानिये लागत, मशीन, प्रकार, मुनाफा सभी जानकारियां | Rice Mill Business in India Hindi

गेहूं काटने की मशीन 2023 | रीपर बाइंडर (Reaper Binder) मशीन की कीमत कितनी है? | Gehu Katne ki Machine ki Jankari

राइस ब्रान ऑयल क्या है? जानिये इसके फायदे और नुकसान | Rice Bran Oil in Hindi

Leave a Reply