पशुपालन लोन योजना क्या है? जानिये इसकी पुरी प्रक्रिया | Pashupalan Loan Online Apply

पशुपालन लोन योजना क्या है? | What is Pashupalan Loan Yojana? | Pashupalan Loan Yojana kya hai?

भारत एक ग्रामीण देश है जहां अधिकतर लोग कृषि एवं पशुपालन से ही अपना गुजारा करते हैं तथा उन पर निर्भर रहते हैं। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति अच्छी होती है लेकिन कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है लेकिन कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही बुरी होती है जिसकी वजह से वह पशु पालन नहीं कर पाते हैं तथा उन्हें बेरोजगारी की समस्या हर वक्त बनी रहती है| तथा उनके घर की स्थिति भी अच्छी नही रहती है ना उनके  बच्चे पढ़ पाते हैं| इन सभी समस्याओं को नजर रखते हुए भारत सरकार ने पशुपालन लोन योजना (Pashupalan Loan Yojana) का आरंभ किया है| जिसके तहत हर किसान व पशुपालक जो की इच्छा रखता है वह सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि जो कि उसे लोन के तौर पर दी जाती है उसका फायदा उठाकर पशुपालन का कार्य शुरू कर सकता है।

हमने आपको अपने इस लेख में यह सभी तरीके बताए हैं जिससे कि आप लोन प्राप्त करने में सहायता प्राप्त कर पाएंगे इस विषय में हमने आपको नीचे कुछ जानकारियां दी हैं जिनका पालन करके आप लोन ले सकते हैं-

कृषि विभाग के उपसंचालक से संपर्क करें | Contact the Deputy Director of Agriculture Department

पशुपालन लोन का लाभ लेने के लिए  कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करना होता है तथा उन्हें अपने सभी योजनाओं के बारे में बताना होता है कि आप पशुओं को कहां रखेंगे? क्या खिलाएंगे? उनके रखरखाव से संबंधित सभी जानकारियां  आपको उन्हें बतानी होती है।

महाडीबीटी शेतकरी योजना: किसानों के लिए सरकार एक नई योजना लेकर आई है | MahaDBT Farmer Scheme in Hindi

पशुपालन के लिए कितना लोन मिल सकता है?

यदि आप पशुपालन के लिए लोन लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपको पशुपालन लोन योजना के तहत सरकार द्वारा बैंकों से एक गाय पर लगभग ₹40000 और 2 गायों पर लगभग ₹80000 तक लोन दिया जाता है और भैंसों के लिए यही लोन ₹60000 तक प्रति भैंस के लिए दिया जाता है। अधिकतम कितना लोन मिल सकता है? हम आपको बता दे की गाय भैंसों के लिए अधिकतम आपको लगभग 160000 रुपए तक के लोन मिल सकते हैं।

पशुपालन लोन योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट | Documents for Pashupalan Loan Yojana | Animal Husbandry Scheme

  • आपको जमीन का पूरा ब्यौरा देना होगा जहां पशुओं को पालने वाले हैं जैसे में की जमीन कितने की है तथा उसका असली मालिक कौन है?
  • पशुपालन योजना से संबंधित सभी कागजात होने चाहिए जोकि आवश्यक है जिनमें की जमीन आपने किराए पर ली है या आपकी है यह भी बताना होगा और अगर किराए पर है तो उसका एग्रीमेंट कितने में साइन हुआ है वह कागज भी रखना होगा।
  • पशुपालन योजना में आपको कितना खर्चा आया है तथा आपको कितनी की जरूरत है यह जानकारी भी आपको देनी होगी।
  • पशुपालन के लिए आपको कितनी ऋण की आवश्यकता है यह बताना होगा।
  • यह ऋण किस योजना के अंतर्गत ले रहे हैं इसे भी आपको बताना होगा तथा साथ ही साथ आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

बैंक में लगाए जाने वाले डॉक्यूमेंट | Documents for Bank

  • बैंक पासबुक 
  • पहचान प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पशुपालन लोन योजना लेने की प्रक्रिया | Pashupalan Loan Yojana Process

Step 1-सबसे पहले आपको कृषि विभाग में जाकर कृषि विभाग अधिकारी को सभी जरूरी कागजातों के बारे में जानकारी देनी होगी तथा उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी जो आपको ऋण प्राप्त करने के लिए जरूरी है  इसके बाद  कृषि अधिकारि  द्वारा प्रोजेक्ट देखने के बाद कृषि अधिकारी द्वारा बताए गए बैंक में आपको ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होता है।

Step 2- बैंक अधिकारी से मिले तथा इस प्रोजेक्ट के संबंध में बात करिए और अपने लिए जाने वाले लोन के बारे में समझाइये| कृषि डायरेक्टर द्वारा किए गए हस्ताक्षर और रिपोर्ट तथा मुहर को देखकर बैंक अधिकारी रिपोर्ट कर देगा उसके बाद वह लोन राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जायेगी।

आपको पशुपालन लोन योजना से संबंधित सभी जानकारी मिली है जिन्हें आप जानना चाहते थे ऐसे ही और जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे दूसरे लेखो को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढे: प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना क्या है? जानिये लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और भी जानकारी | PM Kisan Tractor Yojana 2023

बिहार हर घर बिजली योजना: जानिए क्या है फायदे, दस्तावेज, पात्रता, और भी जानकारी | Bihar Har Ghar Bijli Yojana 2023

मानव कल्याण योजना क्या है? जानिये पुरी जानकारी, फ़ायदे, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन फॉर्म | Manav Kalyan Yojana Online Form 2023

Leave a Reply