किसानों के लिए 8 ऐसे बिजनेस आइडियाज जो की अपनी किसानी के साथ साथ कर सकते है| Side Business for Farmer

दोस्तो आजकाल कि बढती मेहंगाई मे अपने नोकरी कि सैलरी मे गुजरा करना मुश्कील होता जा रहा है| सब चाहते हे कि हमे नौकरी के साथ साथ कोई साइड बिजनेस करना चाहिये| तो इसमे किसान कैसे पीछे रह जाये| क्युंकी फसलो के दाम दिनबदिन कम होते जा रहे है| और उपर से खेती मे लगनेवाले सभी सामग्री के भाव आसमान को छु रहे है| इसीलिये दोस्तों हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि किसान अपने किसानी के साथ-साथ इनमे से कोई भी साइड बिजनेस कैसे कर सकता है (Side Business for Farmer)? और वे कौन-कौन से व्यवसाय करके किसानी के साथ पैसे कमा सकते हैं।

बाम्बू की खेती

किसानो के लिए बाम्बू की खेती व्यापारिक दृष्टि से बहुत ही फायदे का सौदा है। अक्सर हमने देखा है कि गाँवो में हर घर के लिए बांस की खेती का एक हिस्सा होता ही है जिसे किसानों द्वारा अपने निजी जीवन में उपयोग में लाया जाता है। जैसे में चूल्हा जलाने के लिए , कच्चे घर बनाने में, सूप बनाने में , बाँसुरी बनाने में, टोकरी बनाने में और भी बहुत से काम के लिए।

लेकिन अगर किसान चाहे तो वो बांस को अपनी कमाई का जरिया भी बना सकता है। वो चाहे तो एक बार बांस की बुआई करके 40 से 50 साल तक आराम से उसे बेच कर पैसे कमा सकता है।

जानिए बांस का बिजनेस करके लाखों रुपये कैसे कमाए?

 फूलों की खेती (Side Business for Farmer in 2023)

अगरबत्ती और इत्र की बढ़ती हुई मांग को देखकर किसान अगर चाहे तो फूलों की खेती करके भी उसे बेचकर पैसे कमा सकता है। और या तो मंदिरों में फूल चढ़ाने के लिए डायरेक्ट ग्राहकों तक फूलों को बेचकर पैसे कमा सकता है।

कम लागत और अपनी मेहनत के बल पर यह एक अच्छा व्यापार किसानों के लिए साबित हो सकता है।

मशरूम की खेती

मशरूम एक ऐसा पौधा है जिसे फफूंद से उगाया जाता है। इसमें काफी प्रोटीन पाई जाती है। शाकाहारी लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये मांसाहार के बराबर ही फायदा करता है।

खेती में लागत के साथ मेहनत भी लगती है लेकिन यह काफी महंगा बिकता है। सीजन के हिसाब से कभी-कभी यह ₹400 किलो भी बिकता है। लेकिन इसके बीज लगभग ₹100 किलो में मिल जाते हैं। इसीलिए अगर किसान चाहे तो मशरूम कि खेती करके भी पैसे कमा सकता है।

मछली पालन या मुर्गी पालन

मछली और मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसे हर किसान कर सकता है। क्योंकि आज के समय में लगभग हर कोई मांसाहारी है शाकाहार लोग कम है। और मांस की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए लोग पैसे कमाने के लिए इसका व्यापार करते हैं। इसके लिए आपके पास एक तालाब की जरूरत पड़ेगी, ताकि आप मछली पाल सकें और दूसरा एक किसी मुर्गी फार्म की जहाँ आप मुर्गी पाल सके। इसमें मुर्गी वह मछली के चारों के सिवा और किसी भी दूसरे चीजो पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।अगर किसान चाहे तो इस काम को अपनी आजीविका पालन का साधन बना सकता है।

पशु चारा निर्माण व्यवसाय

गाँवो में लगभग हर घर पर पशुपालन किया जाता है जिससे उन्हें चारों की आवश्यकता होती है। लेकिन हर घर पर चारों का व्यवसाय नहीं हो सकता है। इसीलिए कुछ किसान चाहे तो पशु चारा निर्माण व्यवसाय करके भी अपनी आजीविका का साधन इस व्यवसाय को बना सकते हैं।

डेयरी फार्म

गांव में किसानों द्वारा अपने निजी आवश्यकताओं के लिए गाय, भैंस, बकरी दूध के लिए पाले जाते हैं। तो अगर किसान चाहे तो अपनी आवश्यकता से अधिक दूध को बेच कर भी पैसे कमा सकता है या तो वह तबेले द्वारा पैसे कमा सकता है।

यह काम थोड़ा महंगा है क्योंकि आजकल गायें व भैंसे काफ़ी महंगी मिलती है। एक भैंस का दाम 70 से ₹80000 से ऊपर का ही होता है। किसान अगर चाहे तो सरकार से लोन ले करके भी यह काम शुरू करके अपना व्यापार कर सकता है।

खाद बीज भंडार व्यापार

किसानों द्वारा खेती के लिए खाद व बीज की जरूरत पड़ती है। तो अगर कोई किसान चाहे तो खाद व बीज भंडार की दुकान खोल करके भी अपना नया व्यापार शुरू कर सकता है।

फलों व सब्जियों का व्यापार

बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए फलों व सब्जियों की मांग भी बढ़ रही है। तो किसान अगर चाहे तो फल व सब्जियों की खेती करके इसका भी व्यापार करके पैसे कमा सकता है। लेकिन कभी-कभी मौसम की मार से यह व्यवसाय थोड़ा रिस्की हो जाता है।

हमारे द्वारा बताए गए यह मुख्य व्यवसाय वह है जिसे किसान अपने गांव में रहकर के भी एक नया व्यवसाय शुरू कर सकता है व पैसे कमा सकता है। हमें आशा है दोस्तों कि हमारा ये लेख आपको पसंद आयेगा और आपको या आपके आसपास के किसानो को ये बिजनेस व्यापार में काम आएगा।अंत तक पढने के लिये धन्यवाद!!!!

ये भी पढे: क्या आपका भी राशन कार्ड बंद हो जायेगा? पुरी जानकारी

Leave a Reply